
सोनबरसा पुलिस की कार्रवाई, वारंटी और इश्तिहारी अभियुक्त गिरफ्तार; 600 बोतल नेपाली शराब बरामद
दो शराब तस्कर भी गिरफ्तार, दो मोटरसाइकिलें जब्त
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान सीतामढ़ी बिहार
सीतामढ़ी। सोनबरसा थाना पुलिस ने अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए एक एनबीडब्ल्यू (गैर जमानती वारंट) वारंटी और एक इश्तिहारी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। वहीं, शराब तस्करी के एक मामले में दो अन्य आरोपियों को 600 बोतल नेपाली शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, कार्रवाई के दौरान एनबीडब्ल्यू वारंटी सुबोध पासवान तथा इश्तिहारी अभियुक्त राम प्रताप महतो को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा सोनबरसा थाना कांड संख्या 271/26 में पुलिस ने रोहित कुमार और संजीव कुमार को पकड़ा।
दोनों आरोपियों के पास से 600 बोतल नेपाली शराब बरामद की गई, जिसकी कुल मात्रा 180 लीटर बताई गई है। पुलिस ने शराब परिवहन में इस्तेमाल की जा रही दो मोटरसाइकिलें भी जब्त की हैं।
पुलिस द्वारा सभी मामलों में आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।



