पशुधन संवर्धन बोर्ड के अध्यक्ष आज आयेंगे रीवा
रीवा:मध्यप्रदेश गौपालन एवं पशुधन संवर्धन बोर्ड के अध्यक्ष (मंत्री दर्जा प्राप्त) श्री स्वामी अखिलेश्वरानंद गिरि दो दिवसीय प्रवास पर रीवा आयेंगे। अध्यक्ष श्री गिरि 7 अक्टूबर को भोपाल से रेवांचल एक्सप्रेस ट्रेन से प्रस्थान कर 8 अक्टूबर को प्रात: 8 बजे रीवा पहुंचेंगे। अध्यक्ष श्री गिरि दोपहर 12 बजे से दोपहर 2.30 बजे तक पेंटियम प्वाइंट कालेज में आयोजित जय महाकाल संघ के कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद वे बसामन मामा गौवंश वन्य विहार का अवलोकन करेंगे तथा स्थानीय गौशाला प्रबंधकों से गौवंश अभ्यारण्य के संबंध में जानकारी लेंगे। अध्यक्ष श्री गिरि रात्रि विश्राम रीवा में करेंगे तथा 9 अक्टूबर को प्रात: 6 बजे इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन से जबलपुर के लिये प्रस्थान करेंगे।

