प्रशासनमध्य प्रदेशरीवा

पुलिस अधीक्षक ने चौदह फरार आरोपियों पर की ईनाम की घोषणा

पुलिस अधीक्षक ने चौदह फरार आरोपियों पर की ईनाम की घोषणा

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान मऊगंज मध्यप्रदेश 

 मऊगंज . पुलिस अधीक्षक श्री सुरेन्द्र कुमार जैन ने चौदह फरार आरोपियों पर नगद ईनाम की घोषणा की है। पुलिस रेग्युलेशन के पैरा क्रमांक 80 ए में निहित प्रावधानों के तहत ईनाम की घोषणा की गई है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी अथवा इस संबंध में सूचना देने वाले व्यक्ति को नगद ईनाम की राशि से पुरस्कृत किया जाएगा। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक मऊगंज का निर्णय अंतिम रूप से मान्य होगा। इन आरोपियों के विरूद्ध थाना मऊगंज, नईगढ़ी एवं हनुमना, में विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज हैं। पुलिस अधीक्षक ने आरोपी ईश्वराचार्य उर्फ नंदू मिश्रा पिता लक्ष्मीकांत मिश्रा, निवासी पटेहरा पर 5 हजार रुपए, आरोपी रमेश प्रसाद कुशवाहा पिता स्व. मंगल प्रसाद कुशवाहा उम्र 56 वर्ष निवासी ग्राम मढ़ी पर 2 हजार रुपए, भैयालाल साकेत उर्फ अमित पिता सुदामा उर्फ राजबहोर साकेत निवासी गहबरा पर 2 हजार रुपए, आरोपी नीरज कुशवाहा उर्फ चन्द्रप्रकाश कुशवाहा निवासी अमहिया रीवा पर दो हजार रूपये, आरोपी कृष्णा पटेल निवासी अमखेरा नरैनी पहाड़ पर दो हजार रूपये, आरोपी पिं्रस पटेल पिता राजमणि पटेल निवासी पाड़र पर एक हजार रूपये, आरोपी राहुल पटेल पिता निवास उर्फ राजनिवास पटेल निवासी पाड़र पर पांच हजार रूपये, आरोपी विजय पटेल पिता बैजनाथ पटेल निवासी पाड़र पर एक हजार रूपये, विनय पटेल पिता बैजनाथ पटेल निवासी पाड़र एक हजार रूपये, आरोपी सुनील साकेत पिता बृजलाल साकेत निवासी ग्राम दाड़ी पर एक हजार रूपये, मुनीन्द्र कुमार पटेल पिता शालिकराम पटेल निवासी पटेहरा पर दो हजार रूपये, आरोपी नारेन्द्र कुमार गुप्ता पिता मथुरादास गुप्ता उम्र 50 वर्ष निवासी मऊगंज पर एक हजार रूपये, विनोद कुमार गुप्ता पिता मथुरादास गुप्ता उम्र 47 वर्ष निवासी मऊगंज वार्ड क्रमांक 8 पर एक हजार रूपये तथा आरोपी संदीप कुमार गुप्ता उर्फ सुखलाल गुप्ता पिता मथुरादास गुप्ता उम्र 50 वर्ष निवासी मऊगंज वार्ड क्रमांक 8 की गिरफ्तारी पर एक हजार रुपए के नगद ईनाम की घोषणा की है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button