प्रशासनमध्य प्रदेशरीवा

लाड़ली बहना योजना से बेटी की पढ़ाई-लिखाई को मिल रहा संबल

लाड़ली बहना योजना से बेटी की पढ़ाई-लिखाई को मिल रहा संबल

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान मऊगंज मध्यप्रदेश 

 मऊगंज . मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना से मिलने वाली आर्थिक सहायता बेटियों की शिक्षा और बेहतर भविष्य के निर्माण में परिवारों के लिए सहायक बन रही है। ग्राम पंचायत इटाहा, जिला मऊगंज निवासी श्रीमती तनवीर साकेत बताते हैं कि योजना से मिलने वाली राशि से उनकी बेटी तन्नू साकेत की पढ़ाई-लिखाई से जुड़ी आवश्यकताओं को पूरा करने में मदद मिल रही है।

 

श्रीमती साकेत के अनुसार, बेटी की शिक्षा के लिए समय-समय पर आवश्यक सामग्री और अन्य जरूरतों को पूरा करने में इस आर्थिक सहायता से काफी सहूलियत मिलती है। इससे वे अपनी बेटी की पढ़ाई पर ध्यान दे पा रहे हैं और उसके उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रयासरत हैं। श्रीमती साकेत ने योजना से मिल रही सहायता के लिए मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह आर्थिक सहयोग उनकी बेटी की शिक्षा में उपयोगी साबित हो रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button