गुमशुदा व्यक्ति की तलाश में सहयोग करने वाले को मिलेगा 2 हजार का इनाम
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान मऊगंज मध्यप्रदेश
मऊगंज . जिले में गुमशुदा व्यक्ति की दस्तयाबी के लिए पुलिस ने इनाम की घोषणा की है। पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र कुमार जैन ने थाना नईगढ़ी में दर्ज गुमशुदगी के प्रकरण में महत्वपूर्ण जानकारी देने तथा तलाश में सहयोग करने वाले व्यक्ति को 2 हजार रुपये का नकद इनाम देने की घोषणा की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना नईगढ़ी में गुम इंसान क्रमांक 11/26 के तहत 21 फरवरी 2026 को फरियादी माधवन पाण्डेय, पिता रामबाबू पाण्डेय, उम्र 23 वर्ष, निवासी ग्राम भिसरवार, थाना नईगढ़ी, जिला मऊगंज की रिपोर्ट पर गुमशुदगी दर्ज की गई थी। पुलिस द्वारा गुमशुदा व्यक्ति की तलाश एवं दस्तयाबी के लिए लगातार प्रयास किए गए, लेकिन अब तक उसका पता नहीं चल सका है। पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र कुमार जैन जैन ने पुलिस रेग्युलेशन के पैरा क्रमांक 80-ए के तहत घोषणा की है कि गुमशुदा व्यक्ति की दस्तयाबी अथवा प्रकरण में आरोपी की गिरफ्तारी में सहयोग करने वाले व्यक्ति को 2 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। इनाम वितरण के संबंध में अंतिम निर्णय पुलिस अधीक्षक, जिला मऊगंज का मान्य होगा।

