प्रशासनमध्य प्रदेशरीवा

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान: 16 अक्टूबर को सीएफटी भवन देवतालाब, में लगेगा जन संवाद शिविर

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान: 16 अक्टूबर को सीएफटी भवन देवतालाब, में लगेगा जन संवाद शिविर

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान मऊगंज मध्यप्रदेश 

 मऊगंज . 12 ग्राम पंचायतों के हितग्राहियों से होगा सीधा संवाद, ग्रामीणों की समस्याओं का करेंगे निराकरण मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत नागरिकों में शासन के प्रति विश्वास बढ़ाने और अंतिम व्यक्ति तक शासकीय योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से जिले में प्रत्येक शुक्रवार को क्षेत्र भ्रमण, निरीक्षण एवं जन संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आगामी 16 अक्टूबर को सीएफटी भवन देवतालाब में जन संवाद शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर नागरिकों को शासकीय योजनाओं की जानकारी, आवेदन प्रक्रिया एवं पात्रता संबंधी जानकारी दी जाएगी। साथ ही पात्र हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित भी किया जाएगा।

जन विश्वास शिविर में जनपद पंचायत मऊगंज के ग्राम पलिया त्रिवेणी सिंह, सरई सेंगर, पिड़रिया सेंगर, शिवपुरानेबूहा, लौरकला, देवतालाब, पताईविशेषर, घुघुरी, नौढ़िया, सगरा, पटपरा, एवं ढ़नगन सहित 12 ग्राम पंचायतों के नागरिक शामिल होगे। इस दौरान ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं एवं शिकायतों को सुना जाएगा। पात्र प्रकरणों में नियमानुसार कार्रवाई करते हुए समस्याओं का यथासंभव मौके पर ही निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा। अधिकारियों द्वारा ग्रामीणों की आवश्यकताओं की जानकारी लेकर शासकीय योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने के लिए भी आवश्यक पहल की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button