उत्तर प्रदेशऔरैयाप्रशासन

औरैया पुलिस ने वृद्धाश्रम में बुजुर्गों को बांटी खाद्य सामग्री, शारदीय नवरात्रि पर साझा की खुशियां

औरैया पुलिस ने वृद्धाश्रम में बुजुर्गों को बांटी खाद्य सामग्री, शारदीय नवरात्रि पर साझा की खुशियां

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान औरैया उत्तर प्रदेश

औरैया,। शारदीय नवरात्रि के अवसर पर मिशन शक्ति फेज-6 के तहत औरैया पुलिस ने सामाजिक सरोकार की पहल करते हुए वृद्धाश्रम में रह रहे असहाय एवं निराश्रित बुजुर्गों के साथ पर्व की खुशियां साझा कीं। पुलिस अधीक्षक औरैया ने थाना कोतवाली औरैया क्षेत्र स्थित वृद्धाश्रम पहुंचकर बुजुर्ग महिलाओं एवं पुरुषों को खाद्य सामग्री वितरित की।

 

इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने वृद्धजनों से आत्मीय संवाद करते हुए उनका कुशलक्षेम जाना और उन्हें शारदीय नवरात्रि पर्व की शुभकामनाएं दीं। पुलिस की इस पहल से वृद्धाश्रम में रहने वाले बुजुर्गों में खुशी का माहौल देखने को मिला।

 

औरैया पुलिस की ओर से कहा गया कि इस पहल का उद्देश्य समाज के असहाय, निराश्रित और जरूरतमंद वर्ग के प्रति संवेदनशीलता, सहयोग एवं सम्मान की भावना को बढ़ावा देना है। मिशन शक्ति अभियान के माध्यम से महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ सामाजिक जिम्मेदारी और मानवीय संवेदनाओं को भी मजबूत किया जा रहा है।

 

औरैया पुलिस ने कहा कि महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा और सशक्तीकरण के साथ-साथ समाज के कमजोर एवं जरूरतमंद वर्गों की सहायता के लिए भी पुलिस लगातार प्रयासरत है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button