
सीतामढ़ी में पुलिस गश्ती व डायल-112 की कार्यप्रणाली का औचक निरीक्षण
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान सीतामढ़ी बिहार
सीतामढ़ी। पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी के निर्देशानुसार जिले में विधि-व्यवस्था बनाए रखने और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा लगातार निगरानी एवं निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अंचल निरीक्षक, रीगा द्वारा रीगा, सुप्पी थाना सहित विभिन्न थाना क्षेत्रों में ओडी ड्यूटी, गश्ती दल एवं डायल-112 की कार्यप्रणाली का औचक निरीक्षण किया जा रहा है।
निरीक्षण के दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों की तत्परता, गश्ती व्यवस्था तथा डायल-112 की सक्रियता का जायजा लिया गया। अधिकारियों की ओर से यह भी देखा जा रहा है कि आपात स्थिति में पुलिस टीम कितनी तेजी से मौके पर पहुंचती है और आम लोगों को किस प्रकार सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।
अंचल निरीक्षक ने पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के दौरान पूरी सतर्कता एवं मुस्तैदी बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही आमजन की सुरक्षा के प्रति संवेदनशील रहते हुए किसी भी सूचना या शिकायत पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इस प्रकार के औचक निरीक्षण का उद्देश्य पुलिस की कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाना, गश्ती व्यवस्था को मजबूत करना तथा क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखना है। पुलिस की ओर से आमजन को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के लिए लगातार निगरानी जारी रखने की बात कही गई है।

