
मऊगंज के नवागत कलेक्टर राजेश कुमार ओगरे ने संभाला कार्यभार
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान मऊगंज मध्यप्रदेश
मऊगंज . भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के वर्ष 2012 बैच के अधिकारी श्री राजेश कुमार ओगरे ने गुरुवार 16 अक्टूबर को मऊगंज जिले के नवागत कलेक्टर के रूप में कार्यभार ग्रहण कर लिया। कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने जिला अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया । इस दौरान अपर कलेक्टर पीके पांडेय, पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र कुमार जैन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शशिकांत सरयाम, डिप्टी कलेक्टर अजीत मिश्र, एसडीएम हनुमना राजेश मेहता, एसडीएम मऊगंज रश्मि चतुर्वेदी एवं अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

