औरैयाउत्तर प्रदेशप्रशासन

महानवमी के पावन अवसर पर 19 अक्टूबर, 2026 को सार्वजनिक अवकाश घोषित।

महानवमी के पावन अवसर पर 19 अक्टूबर, 2026 को सार्वजनिक अवकाश घोषित।

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान औरैया उत्तर प्रदेश

औरैया ।* जिलाधिकारी बृजेश कुमार ने अवगत कराया है कि सामान्य प्रशासन अनुभाग, उत्तर प्रदेश शासन की विज्ञप्ति संख्या-671/तीन-2025-39(2)/2016, दिनांक 17 नवम्बर, 2025 द्वारा वर्ष 2026 के लिए घोषित अवकाशों की सूची के प्रस्तर-2(1) के अंतर्गत निगोशियेबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट, 1881 के अधीन दिनांक 20 अक्टूबर, 2026 को महानवमी एवं विजयदशमी का सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।

उक्त के क्रम में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा लिए गए निर्णय के आलोक में महानवमी के पावन अवसर पर दिनांक 19 अक्टूबर, 2026 (सोमवार) को निगोशियेबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट, 1881 के अधीन सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।

*जिलाधिकारी ने बताया कि शासन के उक्त निर्णय के अनुसार दिनांक 19 अक्टूबर, 2026 को महानवमी का सार्वजनिक अवकाश प्रभावी रहेगा।*

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button