आदि सेवा केन्द्रों के संचालन के निर्देश
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान रीवा मध्य प्रदेश
रीवा : जिला संयोजक जनजातीय कार्य तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग केके पाण्डेय ने जनपद के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को प्रधानमंत्री जन-मन योजना तथा धरती आबा योजना के तहत ग्राम पंचायतों में स्थापित आदि सेवा केन्द्रों का नियमित संचालन कराएं। प्रत्येक केन्द्र में कम से कम दो सक्रिय आदि कर्मयोगी स्वयंसेवकों की तैनाती करें। ग्राम पंचायत में पदस्थ विभिन्न विभागों के मैदानी कर्मचारियों की आदि सेवा केन्द्र संचालन में सहभागिता के लिए रोस्टर बनाकर ड्यूटी लगाएं। इन केन्द्रों में प्राप्त होने वाले आवेदनों का समुचित निराकरण कराएं। प्रत्येक आदि सेवा केन्द्र द्वारा दी गई सेवाओं का मासिक प्रतिवेदन कलेक्टर कार्यालय तथा जनजातीय कार्य विभाग को हर माह उपलब्ध कराएं।


