प्रशासनमध्य प्रदेशरीवा

मतदाता सूची के संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्यक्रम निर्धारित 

मतदाता सूची के संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्यक्रम निर्धारित 

संक्षिप्त पुनरीक्षण के लिए 12 नवम्बर को होगा प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन 

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान रीवा मध्य प्रदेश 

  रीवा . निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार एक जनवरी 2027 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवाओं के नाम मतदाता सूची में शामिल करने के लिए इसका संक्षिप्त पुनरीक्षण किया जा रहा है। इसके लिए आयोग द्वारा कार्यक्रम निर्धारित कर दिया गया है। इस संबंध में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने बताया कि मतदाता सूची के संक्षिप्त पुनरीक्षण के लिए 12 नवम्बर को सभी मतदान केन्द्रों में मतदाता सूची के प्रारूप का प्रकाशन किया जाएगा। इसके संबंध में दावे एवं आपत्तियाँ 11 दिसम्बर तक प्राप्त की जाएंगी। प्राप्त दावे-आपत्तियों का 28 दिसम्बर तक निराकरण किया जाएगा। मूल मतदाता सूची में पूरक मतदाता सूची शामिल करके इसका अंतिम रूप से प्रकाशन 4 जनवरी 2027 को किया जाएगा। कलेक्टर ने कहा है कि सभी रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तथा सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार कर्मचारियों को तैनात करके प्रशिक्षण दें तथा तय कार्यक्रम के अनुसार मतदाता सूची का संक्षिप्त पुनरीक्षण पूरा कराएं। कलेक्टर ने सभी छूटे हुए पात्र लोगों से इस अवधि में आवेदन करके मतदाता सूची में अपना नाम शामिल कराने की अपील की है।

 

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button