
पीएनजी ज्वेलर्स की नई ब्रांड कैंपेन ‘अनस्टॉपेबल लिगेसी’ में पहली बार साथ नजर आए माधुरी दीक्षित और रणबीर कपूर
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान मुंबई महाराष्ट्र
मुंबई, : माधुरी दीक्षित और रणबीर कपूर विरासत की बात करते हैं। दर्शकों को लगता है कि वे अपनी-अपनी विरासत की बात कर रहे हैं, लेकिन अंत में खुलासा होता है कि चर्चा दरअसल पीएनजी ज्वेलर्स की विरासत को लेकर थी। यही है ‘अनस्टॉपेबल लिगेसी’, पीएनजी ज्वेलर्स की नई ब्रांड कैंपेन की संकल्पना । भारत के सबसे विश्वसनीय और प्रतिष्ठित विरासत वाले आभूषण ब्रांड्स में से एक पीएनजी ज्वेलर्स की यह पहली टेलीविजन विज्ञापन फिल्म है, जिसमें उसके दोनों ब्रांड एंबेसडर, माधुरी दीक्षित और रणबीर कपूर, एक साथ नजर आ रहे हैं। त्योहार और विवाह के मौसम की शुरुआत के साथ यह कैंपेन आज से राष्ट्रीय टेलीविजन और डिजिटल मंचों पर प्रसारित किया जा रहा है।
फिल्म की कहानी एक शो के बैकस्टेज से शुरू होती है। रणबीर कहते हैं, “हमें इंट्रोडक्शन की क्या जरूरत, हम तो ओल्ड गोल्ड हैं।” इस पर माधुरी कहती हैं, “लाखों दिलों में बसे रहना, कोई आसान बात है क्या?” दोनों जब हर पीढ़ी के दिलों में अपनी जगह बनाने और कभी फीकी न पड़ने वाली चमक की बात करते हैं, तो दर्शकों को लगता है कि यह उनके अपने सफर और विरासत की कहानी है। एक अपनी विरासत आगे बढ़ा रहा है, जबकि दूसरी ने अपनी खुद की विरासत बनाई है।
फिल्म के मंच पर पहुंचने के बाद कहानी का ट्विस्ट सामने आता है, यह पूरी बातचीत शुरू से ही पीएनजी ज्वेलर्स की विरासत के बारे में थी। फिल्म का समापन ‘अनस्टॉपेबल लिगेसी’ की प्रभावशाली टैगलाइन के साथ होता है।
कैंपेन के लॉन्च पर पीएनजी ज्वेलर्स के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. सौरभ गाडगीळ ने कहा, “विरासत पीढ़ियों के दौरान अर्जित की जाती है। पीएनजी ज्वेलर्स ने १८३२ से अपनी विरासत बनाई है और परिवारों ने अपने जीवन के सबसे महत्वपूर्ण अवसरों के लिए हम पर भरोसा किया है। माधुरी दीक्षित ने अपनी खुद की एक शानदार विरासत बनाई है, जबकि रणबीर कपूर विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं। यही वजह है कि त्योहार और विवाह के मौसम की शुरुआत के लिए इस कहानी को बताने के लिए दोनो एक साथ बिल्कुल उपयुक्त है ।”
पीएनजी ज्वेलर्स के मार्केटिंग, ई-कॉमर्स, सीआरएम और सीएसआर प्रमुख हेमंत चव्हाण ने कहा, “किसी विरासत वाले ब्रांड के लिए सबसे बड़ा जोखिम यह है कि लोग उसकी सराहना तो करें, लेकिन उसे चुनें नहीं। हम ऐसी फिल्म बनाना चाहते थे जिसे युवा दर्शक साझा करना चाहें और उनकी मां भी इसे पसंद करें, और आखिरी फ्रेम में पीएनजी ज्वेलर्स अपनी पहचान के साथ सामने आए। माधुरी दीक्षित उस भरोसे को दर्शाती हैं जो परिवार पीढ़ियों से हम पर करते आए हैं, जबकि रणबीर कपूर नई पीढ़ी की पसंद और ऊर्जा का प्रतिनिधित्व करते हैं। फिल्म का खुलासा यह दिखाता है कि पीएनजी ज्वेलर्स १८३२ से इस विरासत को आगे बढ़ा रहा है और आज भी उसी मजबूती से आगे बढ़ रहा है। ‘अनस्टॉपेबल लिगेसी’ वह संदेश है जिसे हम ब्रांड के साथ आगे ले जाना चाहते हैं।”
माधुरी दीक्षित ने कहा, “लोगों के दिलों में वर्षों तक अपनी जगह बनाए रखना आसान नहीं होता, और यही बात किसी ब्रांड पर भी लागू होती है। पीएनजी ज्वेलर्स ने पीढ़ियों से यह भरोसा कायम रखा है और मुझे कई वर्षों से इस ब्रांड का हिस्सा होने पर गर्व है। रणबीर के साथ इस फिल्म की शूटिंग करना बहुत मजेदार रहा और मुझे उम्मीद है कि दर्शकों को फिल्म का यह ट्विस्ट पसंद आएगा।”
रणबीर कपूर ने कहा, “विरासत अपने साथ जिम्मेदारी लेकर आती है। आप अपने से पहले आए लोगों का सम्मान करते हैं और साथ ही उसे अपने तरीके से आगे बढ़ाते हैं। पीएनजी ज्वेलर्स १८३२ से यही करता आया है। इसलिए पीएनजी परिवार का हिस्सा बनना मुझे स्वाभाविक और सही लगा। माधुरी मैम के साथ इस फिल्म में काम करना शानदार अनुभव रहा।”
यह फिल्म स्टार प्लस, ईटी नाउ, आज तक और रिपब्लिक भारत के साथ-साथ यूट्यूब, इंस्टाग्राम, फेसबुक और कनेक्टेड टीवी मंचों पर प्रसारित होगी। इसके अलावा इसे पीएनजी ज्वेलर्स के स्टोर्स और सिनेमाघरों में भी प्रदर्शित किया जाएगा। कैंपेन के तहत सोने और हीरे के आभूषणों पर विशेष त्योहारी ऑफर्स भी उपलब्ध हैं, जो १५ नवंबर २०२६ तक सभी स्टोर्स पर लागू रहेंगे।

