इटावाउत्तर प्रदेशप्रशासन

पागल बाबा मंदिर में मूर्ति विसर्जन की तैयारियों का डीएम-एसएसपी ने लिया जायजा

पागल बाबा मंदिर में मूर्ति विसर्जन की तैयारियों का डीएम-एसएसपी ने लिया जायजा

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान इटावा उत्तर

इटावा,। शारदीय नवरात्रि एवं आगामी त्योहारों के मद्देनजर जिलाधिकारी इटावा शुभ्रान्त कुमार शुक्ल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने थाना भरथना क्षेत्र स्थित पागल बाबा मंदिर का निरीक्षण किया। मंदिर परिसर में मूर्ति विसर्जन होना है।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने विसर्जन स्थल पर की जा रही तैयारियों एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुचारु व्यवस्था और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मियों को सतर्कता के साथ ड्यूटी निभाने के निर्देश दिए गए।

इटावा पुलिस के अनुसार, आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए जिले में आवश्यक सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित किए जा रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button