
दुर्गा पूजा को लेकर सीतामढ़ी में यातायात पुलिस अलर्ट
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान सीतामढ़ी बिहार
सीतामढ़ी। दुर्गा पूजा के दौरान सुचारु यातायात व्यवस्था और श्रद्धालुओं के सुरक्षित आवागमन को लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले के प्रमुख चौक-चौराहों एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में यातायात पुलिस की तैनाती की गई है। पुलिसकर्मी लगातार यातायात व्यवस्था संभालने में जुटे हैं।


