
दुर्गा पूजा को लेकर बेलसंड में फ्लैग मार्च, पूजा पंडालों का निरीक्षण
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान सीतामढ़ी बिहार
सीतामढ़ी। दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बेलसंड के नेतृत्व में बेलसंड थाना क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला गया।
इस दौरान विभिन्न पूजा पंडालों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। अधिकारियों ने आमजन से शांति एवं सामाजिक सौहार्द बनाए रखने, अफवाहों से बचने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की।



