
दुर्गा पूजा को लेकर सीतामढ़ी पुलिस अलर्ट, पूजा पंडालों में सुरक्षा बढ़ाई
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान सीतामढ़ी बिहार
सीतामढ़ी। शारदीय नवरात्र के मद्देनजर श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिले के विभिन्न पूजा पंडालों और संवेदनशील स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है।
पुलिस पदाधिकारी लगातार गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं। साथ ही, तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्कता के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए गए हैं।
सीतामढ़ी पुलिस ने आमजन से दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने, अफवाहों से बचने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की है।



