इटावाउत्तर प्रदेशप्रशासन

मूर्ति विसर्जन स्थल का डीएम और एसएसपी ने किया निरीक्षण

मूर्ति विसर्जन स्थल का डीएम और एसएसपी ने किया निरीक्षण

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान इटावा उत्तर प्रदेश 

इटावा, । शारदीय नवरात्रि एवं आगामी त्योहारों के मद्देनजर जिलाधिकारी इटावा शुभान्त कुमार शुक्ल और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने थाना फ्रेण्ड्स कॉलोनी क्षेत्र के दतावली नहर स्थित मूर्ति विसर्जन स्थल का निरीक्षण किया।

अधिकारियों ने मौके पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए मूर्ति विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए की गई व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।

इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर बबिता सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर अवनीश कुमार सिंह सहित पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

इटावा पुलिस ने त्योहारों के दौरान शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button