अवार्डपूणेमहाराष्ट्रशिक्षा

पूर्व सांसद प्रो. जोगेंद्र कवाडे को जाधवर इंस्टीट्यूट की ओर से जीवन गौरव पुरस्कार

पूर्व सांसद प्रो. जोगेंद्र कवाडे को जाधवर इंस्टीट्यूट की ओर से जीवन गौरव पुरस्कार

 

संस्था का 13वां स्थापना दिवस; पद्मश्री राहीबाई पोपेरे, औदुंबर उकिरडे, मिलिंद शिंदे, निलेश ढमढेरे और जयंत हिरे भी होंगे सम्मानित

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान पुणे महाराष्ट्र 

पुणे। शिक्षा एवं सामाजिक क्षेत्र में अग्रणी संस्था के रूप में पहचान रखने वाले नऱ्हे-माणाजीनगर स्थित जाधवर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट्स के 13वें स्थापना दिवस के अवसर पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है। इस वर्ष का जीवन गौरव पुरस्कार पूर्व सांसद एवं समाजसेवी प्रो. जोगेंद्र कवाडे को प्रदान किया जाएगा। शनिवार, 24 अक्टूबर को सुबह 10.30 बजे माणाजीनगर, नऱ्हे स्थित प्राचार्य डॉ. सुधाकरराव जाधवर शैक्षणिक संकुल-1 में आयोजित समारोह में उन्हें यह सम्मान प्रदान किया जाएगा। यह जानकारी संस्था के उपाध्यक्ष एड. शार्दुल जाधवर ने पत्रकार परिषद में दी।

 

सम्मान समारोह के अंतर्गत पद्मश्री राहीबाई पोपेरे को कृषि क्षेत्र, महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक व उच्च माध्यमिक शिक्षा मंडल, पुणे के अध्यक्ष औदुंबर उकिरडे को शिक्षा क्षेत्र, अभिनेता मिलिंद शिंदे को कला क्षेत्र, पुणे अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष निलेश ढमढेरे को सहकारिता क्षेत्र तथा समाज प्रबोधन चैरिटेबल ट्रस्ट के जयंत हिरे को सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए सम्मानित किया जाएगा। सभी पुरस्कारों का स्वरूप सम्मानपत्र, सम्मानचिह्न एवं शॉल होगा।

 

एड. शार्दुल जाधवर ने बताया कि संस्था की ओर से हर वर्ष शिक्षा, सामाजिक कार्य, सहकारिता, कला सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया जाता है। इस वर्ष के समारोह की अध्यक्षता वरिष्ठ संपादक विजय बाविस्कर करेंगे। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष प्रा. डॉ. सुधाकरराव जाधवर, उपाध्यक्ष एड. शार्दुल जाधवर, कोषाध्यक्ष सुरेखा जाधवर सहित विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहेंगे।

 

जाधवर परिवार से जुड़े करीब 25 हजार विद्यार्थी एवं अभिभावकों और 1,500 से अधिक कर्मचारियों को प्रेरणा मिले, इस उद्देश्य से प्रतिवर्ष सम्मान समारोह का आयोजन किया जाता है। संस्था की ओर से अग्निशमन दल, पुलिस, पत्रकार, सैन्यदल एवं एम्बुलेंस चालकों के बच्चों को केजी से पीजी तक की शिक्षा फीस में 25 प्रतिशत की छूट दी जाती है। वहीं, 85 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों द्वारा संस्था में प्रवेश लेने पर शैक्षणिक शुल्क में 15 प्रतिशत की छात्रवृत्ति दी जाती है।

 

विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ समाज की प्रेरणादायी हस्तियों से मार्गदर्शन मिले, इस उद्देश्य से संस्था द्वारा विभिन्न उपक्रमों के माध्यम से निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button