
सीतामढ़ी में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन स्थलों का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अलर्ट
विधि-व्यवस्था एवं यातायात प्रबंधन को लेकर पुलिस पदाधिकारियों को दिए गए आवश्यक निर्देश
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान सीतामढ़ी बिहार
सीतामढ़ी,। पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी के निर्देशानुसार बुधवार को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में मां दुर्गा प्रतिमा विसर्जन स्थलों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान विधि-व्यवस्था, सुरक्षा एवं यातायात प्रबंधन की समीक्षा करते हुए संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
प्रतिमा विसर्जन को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए जिले के विभिन्न चौक-चौराहों और प्रमुख मार्गों पर पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों की तैनाती की गई है। पुलिस प्रशासन द्वारा लगातार निगरानी रखी जा रही है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो तथा यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे।
पुलिस प्रशासन ने आम नागरिकों से निर्धारित मार्गों का पालन करने, यातायात नियमों का ध्यान रखने तथा शांति एवं सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की अपील की है। साथ ही, प्रतिमा विसर्जन को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने में पुलिस-प्रशासन का सहयोग करने का आग्रह किया गया है।


