
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर सीतामढ़ी पुलिस मुस्तैद, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
विसर्जन स्थलों और निर्धारित मार्गों पर पुलिस बल तैनात, विधि-व्यवस्था एवं यातायात पर विशेष नजर
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान सीतामढ़ी बिहार
सीतामढ़ी। मां दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए सीतामढ़ी पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार विसर्जन स्थलों एवं निर्धारित मार्गों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। साथ ही, विधि-व्यवस्था बनाए रखने, श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा यातायात को सुचारु बनाए रखने के लिए आवश्यक व्यवस्था की गई है।
पुलिस प्रशासन विसर्जन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्क है। प्रतिमा विसर्जन शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न हो, इसके लिए आवश्यक कदम उठाए गए हैं। सीतामढ़ी पुलिस श्रद्धालुओं की सुरक्षा और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।
पुलिस प्रशासन ने आम लोगों से शांति एवं सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की अपील की है, ताकि मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके।


