
केआरए ज्वेलर्स की ओर से 380 से अधिक कर्तृत्ववान महिलाओं का सम्मान
‘स्त्री शक्ति सम्मान’ पहल के दूसरे वर्ष में पुलिस, डॉक्टर, वकील और खिलाड़ियों सहित विभिन्न क्षेत्रों की महिलाओं को किया गया सम्मानित
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान पुणे महाराष्ट्र
पुणे, । नवरात्रि के अवसर पर पुणे के कृष्णा राजाराम अष्टेकर ज्वेलर्स (केआरए ज्वेलर्स) की ओर से ‘स्त्री शक्ति सम्मान’ पहल का आयोजन किया गया। इस पहल के दूसरे वर्ष में पुलिस, वकालत, चिकित्सा, खेल सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली 380 से 400 महिलाओं को सम्मानित किया गया। समाज के निर्माण में महिलाओं के महत्वपूर्ण योगदान को पहचानना और उनके प्रति आभार व्यक्त करना इस पहल का मुख्य उद्देश्य है।
केआरए ज्वेलर्स के निदेशक अतुल अष्टेकर ने कहा कि नवरात्रि में हम स्त्री शक्ति का गौरव करते हैं, लेकिन दैनिक जीवन में भी अनेक महिलाएं विभिन्न जिम्मेदारियों को बखूबी निभाती हैं। घर-परिवार की जिम्मेदारियों के साथ अपने कार्यक्षेत्र में पहचान बनाने और समाज के लिए योगदान देने वाली महिलाओं के कार्यों को सम्मानित करने के उद्देश्य से यह पहल शुरू की गई है। इसके माध्यम से पुलिस, वकील, डॉक्टर और खिलाड़ियों सहित विभिन्न क्षेत्रों की महिलाओं का सम्मान किया जाता है।

अष्टेकर ने कहा कि महिला सशक्तीकरण की बात करने के साथ-साथ महिलाओं पर विश्वास करना और उन्हें अवसर देना भी जरूरी है। केआरए ज्वेलर्स में वर्तमान में 48 प्रतिशत महिला कर्मचारी हैं, जबकि खरीद विभाग जैसे महत्वपूर्ण विभाग में महिलाओं की भागीदारी लगभग 90 प्रतिशत है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को अवसर और जिम्मेदारी मिलने पर वे बेहतर प्रदर्शन कर सकती हैं। संस्था इसी विश्वास को अपने कार्यों के माध्यम से प्रदर्शित कर रही है।
इस पहल के तहत छत्रपति संभाजीनगर, बारामती, सातारा और पुणे स्थित केआरए ज्वेलर्स के विभिन्न शोरूमों में सम्मान समारोह आयोजित किए गए। छत्रपति संभाजीनगर में बाल विकास अधिकारी सविता बिक्कड और सहायक पुलिस निरीक्षक प्रीति फड को सम्मानित किया गया। बारामती में महिला शिक्षिकाओं और वकीलों का सम्मान हुआ। वहीं, सातारा में सहायक पुलिस निरीक्षक आशा मोहोद, प्रियंका बाबर और शाहूपुरी पुलिस थाने की निर्भया अधिकारी जास्मिन पाटील को सम्मानित किया गया।

पुणे के सोन्या मारुति चौक स्थित शोरूम में राष्ट्रीय स्तर की कुश्ती खिलाड़ी कृष्णाई वाघमारे को सम्मानित किया गया। कोथरूड में सहायक पुलिस निरीक्षक गौरी शिंदे और उनकी सहयोगियों सहित महिला डॉक्टरों का सम्मान किया गया। नगर रोड पर महिला डॉक्टरों और वकीलों को सम्मानित किया गया। सिंहगढ़ रोड पर पुलिस उपनिरीक्षक रेशमा सालुंखे, माधुरी काजळे और उनकी सहयोगियों सहित वरिष्ठ लिपिकों का सम्मान हुआ। औंध में पुलिस निरीक्षक शीतल जाधव और उनकी सहयोगियों को सम्मानित किया गया।
सभी सम्मानित महिलाओं को सम्मानचिह्न, प्रशस्तिपत्र और उपहार देकर गौरवान्वित किया गया। ‘स्त्री शक्ति सम्मान’ पहल के माध्यम से केआरए ज्वेलर्स ने महिलाओं के कार्यों को पहचान देने, उन्हें प्रोत्साहित करने और समाज में उनके महत्वपूर्ण योगदान के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का प्रयास किया है।


