प्रशासनमध्य प्रदेशरीवा

मऊगंज में हर बुधवार एवं गुरुवार को बैठेंगे जिला स्तरीय अधिकारी

मऊगंज में हर बुधवार एवं गुरुवार को बैठेंगे जिला स्तरीय अधिकारी

कलेक्टर ने दिए निर्देश, विभागीय कार्यों और जनसमस्याओं के निराकरण में आएगी तेजी

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान मऊगंज मध्यप्रदेश 

मऊगंज . जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत बनाने और शासकीय कार्यों में तेजी लाने के लिए कलेक्टर राजेश कुमार ओगरे ने सभी विभागीय जिला अधिकारियों को प्रत्येक बुधवार एवं गुरुवार को मऊगंज जिला मुख्यालय में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहकर विभागीय कार्यों का निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। प्रत्येक बुधवार को समय-सीमा (टीएल) बैठक आयोजित कर विभागीय कार्यों की प्रगति और लंबित प्रकरणों की समीक्षा भी की जाएगी।

कलेक्टर ने निर्देशों में स्पष्ट किया है कि रीवा से पृथक होकर मऊगंज जिला गठित होने के बाद भी कुछ विभागों के जिला अधिकारी रीवा में बैठकर कार्य कर रहे हैं। इससे मऊगंज जिले के विभागीय कार्यों के संपादन में कठिनाई आती है और नागरिकों की समस्याओं का समय पर निराकरण प्रभावित होता है। कलेक्टर ने कहा कि जिला मुख्यालय पर अधिकारियों की नियमित उपलब्धता से शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन, विभागीय समन्वय और लंबित प्रकरणों के निराकरण में गति आएगी। साथ ही आम नागरिकों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक परेशानी नहीं उठानी पड़े

गी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button