
सोनिकवॉल ने पुणे में नया कार्यालय शुरू किया
ग्लोबल साइबर सिक्योरिटी इनोवेशन में भारत की भूमिका को मजबूत किया
नई सुविधा इंजीनियरिंग एक्सीलेंस, टैलेंट डेवलपमेंट और नेक्स्ट-जेनरेशन सिक्योरिटी टेक्नोलॉजीज पर कंपनी के फोकस को मजबूत करेगी
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान पुणे बेंगलुरु
पुणे/बेंगलुरु: वैश्विक साइबर सिक्योरिटी कंपनी सोनिकवॉल ने आज पुणे में अपने नए कार्यालय के उद्घाटन की घोषणा की. यह कार्यालय भारत में कंपनी के दीर्घकालिक निवेश और विस्तार की रणनीति को और मजबूत करेगा. नई सुविधा के माध्यम से कंपनी अपने इंजीनियरिंग और डेवलपमेंट ऑपरेशंस को मजबूत करेगी, भारत की टेक्निकल टैलेंट पूल तक अपनी पहुंच बढ़ाएगी और दुनियाभर के ग्राहकों के लिए प्रोडक्ट इनोवेशन को गति देगी.
भारत में उपलब्ध विशाल टैलेंट पूल, तेजी से विस्तार करती डिजिटल इकॉनमी और लगातार बदलती साइबर सिक्योरिटी जरूरतों के कारण देश सोनिकवॉल के रिसर्च, इंजीनियरिंग और नेक्स्ट-जेनरेशन टेक्नोलॉजी इनिशिएटिव्स के लिए एक महत्वपूर्ण केंद्र बन गया है.
पुणे का नया कार्यालय बेंगलुरु में पहले से स्थापित मजबूत आरएंडडी सेंटर को सहयोग देगा. स्थानीय विशेषज्ञता को एडवांस्ड साइबर सिक्योरिटी सॉल्यूशंस विकसित करने वाली टीमों से जोड़कर यह सोनिकवॉल के ग्लोबल प्रोडक्ट रोडमैप को तेजी प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा.
सोनिकवॉल के चीफ डेवलपमेंट ऑफिसर रजनीश मिश्रा ने कहा, “सोनिकवॉल की ग्रोथ और इनोवेशन स्ट्रैटेजी में भारत की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है. पुणे का हमारा नया कार्यालय हमें वर्ल्ड-क्लास टैलेंट को विकसित करने, अपनी डेवलपमेंट कैपेसिटी बढ़ाने और ग्राहकों की बदलती जरूरतों के अनुरूप साइबर सिक्योरिटी सॉल्यूशंस तैयार करने में सक्षम बनाएगा. हम भारत में अपनी दीर्घकालिक उपस्थिति मजबूत करने और देश के टेक्नोलॉजी इकोसिस्टम में योगदान देने के लिए उत्सुक हैं”
सोनिकवॉल में एपीजे के वाइस प्रेसिडेंट ऑफ सेल्स देबाशीष मुखर्जी ने कहा, “सोनिकवॉल भारत में एआई, क्लाउड टेक्नोलॉजीज, साइबर सिक्योरिटी रिसर्च और नेक्स्ट-जेनरेशन प्लेटफॉर्म डेवलपमेंट के क्षेत्रों में 400 इंजीनियरिंग रोल्स जोड़ने की दिशा में आगे बढ़ रहा है. इससे हमारा एक बड़ा ग्लोबल डेवलपमेंट सेंटर स्थापित होगा और दुनिया भर में हमारी प्रोडक्ट स्ट्रैटेजी में भारत का योगदान और महत्वपूर्ण बनेगा”
विस्तारित टीम आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्लाउड एडॉप्शन और तेजी से डिस्ट्रिब्यूटेड होते डिजिटल एनवायरनमेंट्स से उत्पन्न साइबर सिक्योरिटी चुनौतियों पर ध्यान केंद्रित करेगी.
विशेषज्ञता विकसित करने तथा निरंतर लर्निंग और कोलैबोरेशन को बढ़ावा देने के लिए सोनिकवॉल लगातार प्रयास करेगा. भारत में विकसित होने वाले विचारों को ग्लोबल मार्केट्स के लिए प्रोडक्ट्स और कैपेबिलिटीज में बदलने पर भी कंपनी का विशेष फोकस रहेगा.
सोनिकवॉल के ईवीपी और जीएम, इंडिया ऑपरेशंस, अनुराग काहोल ने कहा, “एसएमबीज, सोनिकवॉल के कस्टमर बेस का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं और पुणे का तेजी से विकसित होता टेक्नोलॉजी और इंडस्ट्रियल इकोसिस्टम इस क्षेत्र को हमारे लिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण बनाता है. जैसे-जैसे स्थानीय व्यवसाय अधिक कनेक्टेड हो रहे हैं, हम उनकी साइबर रेजिलिएंस को मजबूत करने और उन्हें सुरक्षित तरीके से आगे बढ़ने में मदद करने के लि
ए प्रतिबद्ध हैं।”



