पूणेशिक्षा

आईआईएमएस में ‘यशोप्रवेश-2026’ कार्यक्रम उत्साहपूर्वक संपन्न

आईआईएमएस में ‘यशोप्रवेश-2026’ कार्यक्रम उत्साहपूर्वक संपन्न

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान पिपरी चिंचवाड़ 

पिंपरी, । यशस्वी एजुकेशन सोसाइटी के इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट साइंस (आईआईएमएस), चिंचवड में नए प्रवेशित विद्यार्थियों के लिए आयोजित तीन दिवसीय ‘यशोप्रवेश-2026’ कार्यक्रम उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

 

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। संस्थान के निदेशक डॉ. शिवाजी मुंढे ने विद्यार्थियों का स्वागत किया। संस्था के अध्यक्ष विश्वेश कुलकर्णी ने विद्यार्थियों को अनुशासन और समर्पण के महत्व पर मार्गदर्शन दिया।

 

मुख्य अतिथि एलएस ऑटोमोटिव कंपनी के उप महाप्रबंधक (मानव संसाधन) प्रसाद दीक्षित ने उद्योग जगत की अपेक्षाओं और विद्यार्थियों से अपेक्षित कौशल पर प्रकाश डाला। सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय के वाणिज्य एवं प्रबंधन विभाग के अधिष्ठाता प्रो. डॉ. धनंजय मांडलिक ने प्रबंधन के क्षेत्र में चाणक्य नीति की उपयोगिता पर व्याख्यान दिया। डॉ. हेरॉल्ड डिसूजा ने विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा के महत्व की जानकारी दी।

 

कार्यक्रम के दूसरे दिन मौसमी निलखे ने विद्यार्थियों का प्रेरणादायक मार्गदर्शन किया। तीसरे दिन अधिवक्ता सीमा शर्मा ने कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न की रोकथाम तथा पॉश (POSH) अधिनियम के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी। कैप्टन डॉ. सी. एम. चितले ने व्यावसायिक नैतिकता और प्रबंधन शिक्षा के विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार व्यक्त किए।

 

तीन दिवसीय कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को प्रबंधन शिक्षा के साथ-साथ उद्योग की अपेक्षाओं, साइबर सुरक्षा, कार्यस्थल की गरिमा, व्यावसायिक नैतिकता और व्यक्तित्व विकास से जुड़े विभिन्न विषयों की जानकारी मिली।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button