जन विश्वास अभियान शिविर सीएफटी भवन, पिपराही में आज
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान मऊगंज मध्यप्रदेश
मऊगंज . आम जनता के आवेदन पत्रों का मौके पर निराकरण करने तथा शासन की योजनाओं की मानीटरिंग के लिए मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत जनपद पंचायत हनुमना के सीएफटी भवन पिपराही में शिविर आयोजित किया जा रहा है। इस संबंध में कलेक्टर राजेश कुमार ओगरे ने बताया कि शासन की उच्च प्राथमिकता के मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान शिविर में सीएम हेल्पलाइन, जनसुनवाई तथा लोक सेवा गारंटी योजना में दर्ज आवेदनों का निराकरण किया जाएगा। कलेक्टर ने एसडीएम , सीईओ जनपद पंचायत तथा सीएमओ नगर पंचायत को शिविर के लिए आवश्यक प्रबंध करने के निर्देश दिए हैं। इस शिविर में बाबन गढ़, बलभद्र गढ़, बीरादेई, हरई प्रताप सिंह, जड़कुड़, कैलासपुर, खोड़मानी, मुनहाई, नकवार, पिपराही, रघुनाथ गढ़, सरदमन पंचायतों के नागरिक अपनी समस्याएं दर्ज करा सकेंगे। शिविर में कलेक्टर ने कहा है कि जिला स्तरीय अधिकारी शिविर में शामिल होने के साथ-साथ अधीनस्थ कार्यालयों, छात्रावास, अस्पताल, उचित मूल्य दुकान आदि का निरीक्षण करें। शिविर का आयोजन सादगीपूर्ण रूप से करें।



