
प्रोजेक्ट स्कूल संसद २०२६-२७ के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान: पुणे महाराष्ट्र
पुणे, — दीपस्तंभ चॅरिटेबल ट्रस्ट के ‘स्कूल संसद’ इस अनोखे शैक्षणिक उपक्रम की २०२६-२७ एडिशन की घोषणा की गई है. इसकी शुरुआत दिसंबर 2026 में महाराष्ट्र के विभिन्न जिलों में आयोजित क्षेत्रीय प्रारंभिक चरणों से होगी. इस प्रतियोगिता के माध्यम से सर्वश्रेष्ठ 150 विद्यार्थी प्रतिनिधियों का चयन किया जाएगा. पिछले 13 वर्षों से यह उपक्रम कक्षा 8वीं और 9वीं के विद्यार्थियों को लोकशाही और संसदीय प्रणाली का प्रत्यक्ष एवं व्यावहारिक अनुभव प्रदान कर रहा है.
आज एक ओर राजनीति और प्रशासन को लेकर आम लोगों के मन में सामान्य नकारात्मकता है, तो दूसरी ओर स्कूलों में नागरिक शास्त्र की शिक्षा केवल पाठ्यपुस्तकों के सैद्धांतिक ज्ञान तक सीमित रह गई है. इस अंतर को दूर करने के उद्देश्य से ‘स्कूल संसद’ विद्यार्थियों को एक ऐसा मंच प्रदान करती है, जहाँ वे स्वयं सांसदों और विधायकों की भूमिका निभाते हुए सामाजिक मुद्दों पर चर्चा करते हैं और नीति निर्माण की प्रक्रिया को समझते हैं. यह केवल एक वक्तृत्व प्रतियोगिता नहीं, बल्कि भारतीय संविधान के ‘न्याय, स्वतंत्रता, समता और बंधुता’ जैसे मूल्यों को सहेजने के लिए समर्पित एक पहल है.
इस उपक्रम को लेफ्टनंट जनरल डी. बी. शेकटकर, वरिष्ठ पत्रकार श्री सुनंदन लेले, फिल्म निर्माता श्री विवेक अग्निहोत्री, आरटीआई विशेषज्ञ श्री विवेक वेलणकर, डॉ. राजेंद्र हिरेमठ और श्री इंद्रजीत देशमुख जैसी प्रतिष्ठित हस्तियों का समर्थन और सराहना प्राप्त हुई है.
पूरी तरह गैर-लाभकारी आधार पर संचालित इस उपक्रम का कोई व्यावसायिक दृष्टिकोन नहीं है. इसमें स्कूलों या विद्यार्थियों से कोई शुल्क नहीं लिया जाता. प्रत्येक विद्यार्थी को नेतृत्व विकास का समान अवसर मिले, इस उद्देश्य से दीपस्तंभ चैरिटेबल ट्रस्ट इस पहल का पूरा खर्च स्वयं वहन करता है.
दीपस्तंभ चैरिटेबल ट्रस्ट महाराष्ट्र के सभी स्कूलों को इस अनोखी पहल में भाग लेने के लिए सादर आमंत्रित करता है.


