
कलेक्टर ने आंगनबाड़ी केंद्र पूरवा क्रमांक 2 का आकस्मिक निरीक्षण किया
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान रीवा मध्य प्रदेश
रीवा . मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत कलेक्टर श्री नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने शुक्रवार को ग्राम पुरवा के आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 2 का आकस्मिक निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान उन्होंने बच्चों से चर्चा की एवं आंगनबाड़ी सहायिका से पोषण आहार एवं सुबह मिलने वाले नाश्ते के संबंध में जानकारी ली । कलेक्टर ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका को निर्देश दिए कि वे बच्चों को पर्याप्त पोषण आहार देना सुनिश्चित करें एवं खेल गतिविधियों के माध्यम से बच्चों के सामान्य ज्ञान में वृद्धि करें और उन्हें गिनती और पहाड़ा सिखाएं । निरीक्षण के दौरान मनगंवा विधायक इंजीनियर नरेंद्र कुमार प्रजापति भी उपस्थित रहे।


