
विधायक एवं कलेक्टर ने गंगेव में किया निर्माणाधीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान रीवा मध्य प्रदेश
रीवा . मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत मनगंवा विधायक इंजीनियर नरेंद्र प्रजापति एवं कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने शुक्रवार को गंगेव के विभिन्न वार्डों में पहुंचकर विभिन्न कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान विधायक एवं कलेक्टर ने गंगेव में निर्माणाधीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का भ्रमण कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया । विधायक एवं कलेक्टर ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता और व्यवस्थाओं का जायजा लिया और निरीक्षण के दौरान मिली कमियों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को उक्त कर्मियों में आवश्यक सुधार करने के निर्देश दिए । विधायक और कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि सभी कमियो को समय रहते दूर किया जाए ताकि स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण बेहतर गुणवत्तापूर्ण और समय सीमा में पूरा हो सके ।


