औरैयाउत्तर प्रदेशप्रशासन

युवा संसद कार्यक्रम में नशा मुक्ति पर योगाभ्यास कार्यक्रम कराया गया

युवा संसद कार्यक्रम में नशा मुक्ति पर योगाभ्यास कार्यक्रम कराया गया

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान औरैया उत्तर प्रदेश 

औरैया,  युवा मामले एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में *माय युवा भारत (MY Bharat)* के द्वारा शुक्रवार को विकास खंड अजीतमल के दलेल नगर में भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य विषय योगाभ्यास*’नशा मुक्त युवा’* रहा।

मुख्य अतिथि रामशरण यादव si कहा कि युवा ही देश का भविष्य हैं। यदि युवा नशे की चपेट में आ जाएगा, तो परिवार, समाज और देश का भविष्य अंधकार में चला जाएगा।

 

उन्होंने कहा कि नशा शुरुआत में मजा लगता है, लेकिन धीरे-धीरे ये व्यक्ति की पढ़ाई, काम, स्वास्थ्य और परिवार को पूरी तरह बर्बाद कर देता है। इसलिए युवाओं को पहले दिन से ही नशे से दूर रहे माय भारत युवा खेल मंत्रालय के संयुक्त निदेशक अनवर वारसी ने कहायुवा उत्थान ही देश का विकास हैइसलिए युवा निरोगी और नशा मुक्ति रहकर अपना भविष्य उज्जवल बनाएंकार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने मंच से नशा विरोधी पोस्टर दिखाए। पोस्टरों के माध्यम से उन्होंने ‘नशा छोड़ो, जीवन से नाता जोड़ो’, ‘स्वस्थ युवा, मजबूत भारत’ जैसे संदेश दिए। ईश्वर पर योगाचार्य अजय राजपूत ने कहा सुबह रोजाना खाली पेट योग और व्यायाम कर अपने शरीर को तन मन को स्वस्थ रखें भ्रामरी प्राणायाम कपालभाति उज्जाई अनुलोम विलोम आसान मंडूकासन मयूरासन शीर्षासन सहित कई योग व्यायाम एवं ध्यान के टिप्स बताएं कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय प्रबंधक शौकत अली नेकी प्रमुख रूप से मौलाना सलीम मुस्लिम अली इमरान खान मोहम्मद इमरान मूवी चिश्ती पंकज कुमार मनसा आलिया पूजा आदर्श गोविंद सहित तमाम अध्यापक सहित तमाम लोग उपस्थित रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button