
जिलाधिकारी इटावा एवं SSP इटावा द्वारा थाना इकदिल पर आयोजित समाधान दिवस (थाना दिवस) में सुनी गईं फरियादियों की समस्याएं।
जनशिकायतों के गुणवत्तापूर्ण, निष्पक्ष एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान इटावा उत्तर प्रदेश
इटावा में आज दिनांक 24.10.2026 को माह के चतुर्थ शनिवार के अवसर पर *जिलाधिकारी इटावा श्री शुभ्रान्त कुमार शुक्ल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव* द्वारा *थाना इकदिल* पर आयोजित समाधान दिवस (थाना दिवस) के दौरान जनसुनवाई की गई। इस दौरान थाना पर आए फरियादियों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना गया तथा संबंधित अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्ण, निष्पक्ष एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।
अधिकारियों द्वारा शिकायतों के निस्तारण की प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने तथा प्रत्येक प्रकरण में तथ्यों की निष्पक्ष जांच कर नियमानुसार प्रभावी कार्यवाही करने पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि शिकायतों के निस्तारण में अनावश्यक विलंब न किया जाए तथा प्रत्येक शिकायत का निर्धारित समयसीमा के अंतर्गत संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
इस दौरान पुलिस एवं प्रशासन के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।


