प्रशासनमध्य प्रदेशरीवा

कलेक्टर ने आम जनता के 89 आवेदन में की सुनवाई

कलेक्टर ने आम जनता के 89 आवेदन में की सुनवाई

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान मऊगंज मध्यप्रदेश 

   मऊगंज: कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर राजेश कुमार ओगरे ने आम जनता के 89 आवेदन पत्रों में सुनवाई की । कलेक्टर ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवेदनों का नियमानुसार परीक्षण कर निर्धारित समय-सीमा में निराकरण करने तथा आवेदकों को की गई कार्रवाई से अवगत कराने के निर्देश दिए।आवेदन पत्रों के निराकरण की जानकारी ऑनलाइन दर्ज कराएं।

जनसुनवाई में ग्राम सुंदरपूर्वा निवासी श्री उमेश कुमार नीरत के अनुकंपा नियुक्ति संबंधी आवेदन दिया । कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी को न्यायालयीन आदेश के परिप्रेक्ष्य में नियमानुसार कार्रवाही करने के निर्देश दिए । ग्राम पंचायत बरहटा निवासी श्री राजमणि भुंजवा के प्रधानमंत्री आवास की शेष राशि दिलाने संबंधी आवेदन दिया । कलेक्टर ने सीईओ जनपद मऊगंज को तीन दिवस में जांच करने के निर्देश दिए । मऊगंज के वार्ड क्रमांक 8 निवासी श्री राकेश कुमार साकेत के आवासीय पट्टा एवं आवास योजना का लाभ दिलाने संबंधी आवेदन दिया । कलेक्टर ने सीएमओ मऊगंज को नियमानुसार आवेदन के निराकरण के निर्देश दिए।

जनसुनवाई में नगर परिषद हनुमना के वार्ड क्रमांक 6 में निर्माण कार्य की गुणवत्ता संबंधी शिकायत का आवेदन दिया । कलेक्टर ने सीएमओ हनुमना को जांच कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार ग्राम पैपखार निवासी श्री बद्रीविशाल मिश्रा के भूमि सीमांकन करने का आवेदन दिया कलेक्टर ने संबंधित तहसील को आवेदन के कार्रवाही करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसुनवाई में प्राप्त सभी आवेदनों का समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें। जांच संबंधी प्रकरणों में आवश्यक अभिलेखों का सत्यापन कर नियमानुसार कार्रवाई करें । उन्होंने कहा कि जनसुनवाई नागरिकों की समस्याओं के निराकरण का महत्वपूर्ण माध्यम है। अधिकारी संवेदनशीलता के साथ आवेदनों पर कार्रवाई करते हुए पात्र हितग्राहियों को नियमानुसार लाभ उपलब्ध कराएं। जनसुनवाई में अपर कलेक्टर पी.के. पाण्डेय, एसडीएम मऊगंज श्रीमती रश्मि चतुर्वेदी, एसडीएम हनुमना राजेश मेहता डिप्टी कलेक्टर अजीत मिश्र सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button