मध्य प्रदेशप्रशासनरीवा

पुलिस अधीक्षक ने दस फरार आरोपियों पर की ईनाम की घोपणा

पुलिस अधीक्षक ने दस फरार आरोपियों पर की ईनाम की घोपणा

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान मऊगंज मध्यप्रदेश 

 मऊगंज . पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र कुमार जैन ने दस फरार आरोपियों पर नगद ईनाम की घोषणा की है। पुलिस रेग्युलेशन के पैरा क्रमांक 80 ए में निहित प्रावधानों के तहत ईनाम की घोषणा की गई है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी अथवा इस संबंध में सूचना देने वाले व्यक्ति को नगद ईनाम की राशि से पुरस्कृत किया जाएगा। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक मऊगंज का निर्णय अंतिम रूप से मान्य होगा। इन आरोपियों के विरूद्ध थाना शाहपुर में विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज हैं। पुलिस अधीक्षक ने प्रति आरोपी के माध्यम से पांच-पांच हजार रूपये के नगद ईनाम की घोषणा की है। आरोपी अच्छेलाल कोल पिता दौलत कोल, आरोपी राजाराम कोल पिता दौलत कोल, आरोपी संजय कोल पिता भाईलाल कोल, आरोपी रामकिशोर कोल पिता गणेश कोल, आरोपी रामकृपाल कोल पिता गणेश कोल, आरोपी रमेश कोल पिता केमला प्रसाद कोल, आरोपी रानी कोल पिता रामकृपाल कोल, आरोपी मुन्नीबाई पति राजाराम कोल, आरोपी फूलवती उर्फ फूलकुमारी पति मुन्नीलाल कोल तथा आरोपी लवकुश कोल पिता स्व. अशोक कोल सभी निवासी ग्राम गड़रा थाना शाहपुर जिला मऊगंज के फरार आरोपी की ईनाम की राशि बढ़कर गिरफ्तारी पर पांच-पांच हजार रुपए के नगद ईनाम की घोषणा की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button