पूणेमहाराष्ट्ररियल स्टेट

क्रिसला डेवलपर्स और एलेवा बाय हीरानंदानी ने 2,100 करोड़ रुपये की राजस्व क्षमता के साथ नागपुर की पहली लग्जरी गोल्फ कोर्स टाउनशिप की घोषणा की

क्रिसला डेवलपर्स और एलेवा बाय हीरानंदानी ने 2,100 करोड़ रुपये की राजस्व क्षमता के साथ नागपुर की पहली लग्जरी गोल्फ कोर्स टाउनशिप की घोषणा की

खास नियो-क्लासिकल डिजाइन थीम और विशाल गोल्फ कोर्स वाला यह प्रोजेक्ट भारत में प्रीमियम लिविंग को नया रूप देने के उद्देश्य से तैयार किया जा रहा है

 

 

पुणे/मुंबई / नागपुर: पुणे और पीसीएमसी के प्रमुख रियल एस्टेट डेवलपर्स में से एक, क्रिसला डेवलपर्स ने हीरानंदानी कम्युनिटीज के साथ साझेदारी में एक गोल्फ लाइफस्टाइल टाउनशिप प्रोजेक्ट के जरिए नागपुर में कदम रखने की घोषणा की है। मध्य भारत की बेहतरीन टाउनशिप में से एक और नागपुर की पहली लग्जरी गोल्फ कोर्स टाउनशिप बताए जा रहे इस प्रोजेक्ट से लगभग 2,100 करोड़ रुपये के राजस्व की संभावना जताई जा रही है।

 

प्रीमियम लाइफस्टाइल डेस्टिनेशन के तौर पर तैयार की जा रही यह टाउनशिप नियो-क्लासिकल डिजाइन थीम, खुली हरियाली और गोल्फ कोर्स पर आधारित एकीकृत जीवनशैली के अनुभव को एक साथ लाएगी। नागपुर के सबसे बड़े गोल्फ कोर्स में से एक के रूप में सोचा गया इसका गोल्फ कोर्स इस प्रोजेक्ट की सबसे बड़ी खूबी होगा और प्रीमियम जीवनशैली के लिए एक अलग माहौल बनाएगा। इस टाउनशिप में 51 अल्ट्रा-लग्जरी प्लॉट्स भी होंगे, जिनमें एचएनआई और यूएचएनआई नागपुर की लंबी अवधि की ग्रोथ क्षमता का फायदा उठाने के लिए दिलचस्पी दिखा रहे हैं।

जैसे-जैसे नागपुर शहरी विकास के एक अहम चरण में प्रवेश कर रहा है, यह टाउनशिप लग्जरी का एक ज्यादा परिष्कृत रूप पेश करती है, जहां गोल्फ-आधारित जीवनशैली, दूर तक फैली हरियाली और सदाबहार वास्तुकला एक साथ मिलती हैं। जो लोग अपनी अलग पहचान को उतनी ही अहमियत देते हैं जितनी प्रतिष्ठा को, उनके लिए यहां के प्लॉटेड रेजिडेंस अपनी शर्तों पर अपनी विरासत गढ़ने की आजादी देते हैं। इनके साथ इतनी ही सोच-समझ से तैयार टाउनहाउस और विला भी होंगे। नए दौर की ओर बढ़ते इस शहर में, यह प्रोजेक्ट एक ऐसे लैंडमार्क का हिस्सा बनने का अवसर देता है, जिसकी कल्पना पीढ़ियों तक सबसे अलग बने रहने के लिए की गई है।

हीरानंदानी कम्युनिटीज के चीफ मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. निरंजन हीरानंदानी ने कहा, “मल्टी-मोडल कॉरिडोर और लास्ट-माइल कनेक्टिविटी में भारत के लगातार निवेश से देश की ग्रोथ का नक्शा बदल रहा है। रियल एस्टेट ही इस कनेक्टिविटी को आर्थिक गतिविधि में बदलता है। समृद्धि एक्सप्रेसवे, मेट्रो और मिहान की वजह से नागपुर में आवासीय, कमर्शियल, लॉजिस्टिक्स और रिटेल रियल एस्टेट की मांग बढ़ रही है। यह सेक्टर देश की जीडीपी में लगभग 7% का योगदान करता है और 2030 तक इसके 1 लाख करोड़ डॉलर का बाजार बनने की उम्मीद है। कंस्ट्रक्शन, मैन्युफैक्चरिंग और सर्विसेज से जुड़ाव के कारण यह देश में सबसे ज्यादा रोजगार देने वाले क्षेत्रों में से एक है और विकसित भारत का एक प्रमुख इंजन है। हम नागपुर के इस प्रोजेक्ट को अपने डेवलपमेंट मैनेजमेंट प्लेटफॉर्म, एलेवा बाय हीरानंदानी कम्युनिटीज के तहत क्रिसला डेवलपर्स के साथ मिलकर बनाएंगे। इससे क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था में रोजगार, निवेश और सामाजिक बुनियादी ढांचा बढ़ेगा। इसके साथ ही हम इंटीग्रेटेड टाउनशिप, रीडेवलपमेंट, जॉइंट डेवलपमेंट और जॉइंट वेंचर के जरिए अपना विस्तार जारी रखेंगे। रियल एस्टेट में हर जगह एक ही फॉर्मूला काम नहीं करता। विविधता भरा मॉडल हमें हर बाजार को सही ढंग से समझने और इस तेजी के दौर में लगातार आगे बढ़ने में मदद करता है।”

इस प्रोजेक्ट पर बात करते हुए क्रिसला डेवलपर्स के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री आकाश अग्रवाल ने कहा, “हमारी ग्रोथ रणनीति एक विशिष्ट रियल एस्टेट पोर्टफोलियो बनाने पर केंद्रित है, जो गुणवत्ता, डिजाइन और ग्राहकों की आकांक्षाओं से समझौता किए बिना अलग-अलग बाजारों में विस्तार कर सके। प्रीमियम और लग्जरी सेगमेंट पारंपरिक आवास से आगे बढ़कर ऐसे प्रोजेक्ट बनाने का मौका देते हैं, जो कहीं ज्यादा खास लाइफस्टाइल अनुभव दें। क्रिसला के लिए नागपुर में आना अपनी भौगोलिक मौजूदगी का दायरा बढ़ाने और लंबी अवधि की ग्रोथ वाले बाजारों में पकड़ मजबूत करने की दिशा में भी एक सोचा-समझा कदम है। हमारा मानना है कि घर खरीदारों की बदलती प्राथमिकताओं की हमारी समझ और हीरानंदानी कम्युनिटीज की डेवलपमेंट विशेषज्ञता का मेल हमें टिकाऊ ब्रांड वैल्यू बनाने और आने वाले वर्षों में लगातार ग्रोथ की नींव रखने में मदद करेगा।”

क्रिसला डेवलपर्स आवासीय और कमर्शियल रियल एस्टेट में अपनी मौजूदगी लगातार मजबूत कर रही है। इसके पोर्टफोलियो में लैंड ऑफ ड्रीम्स प्रोजेक्ट (105 एकड़ की टाउनशिप), उसके एक साल के भीतर आई 100 एकड़ से ज्यादा में फैली दूसरी टाउनशिप और 10 लाख वर्ग फुट का ग्रेड A+ कमर्शियल प्रोजेक्ट शामिल है। ये प्रोजेक्ट इंटीग्रेटेड प्लानिंग, लाइफस्टाइल-आधारित समुदायों और तेजी से बढ़ते बाजारों में विस्तार पर कंपनी के फोकस को दिखाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button