
जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान इटावा उत्तर प्रदेश
इटावा — राष्ट्र निर्माण में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के अतुलनीय योगदान को याद करते हुए आज कलेक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल ने की। इस अवसर पर समूचे कलेक्ट्रेट परिसर में राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सुरक्षा की भावना को सुदृढ़ करने का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत जिलाधिकारी द्वारा भारत के पहले गृह मंत्री, देश के आधुनिक शिल्पकार एवं ‘लौह पुरुष’ सरदार वल्लभभाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन करने के साथ हुई। इसके उपरांत, कलेक्ट्रेट में उपस्थित समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों, कर्मचारियों एवं गणमान्य नागरिकों ने भी सरदार पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित किए।
इस गरिमामयी अवसर पर जिलाधिकारी ने उपस्थित सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने की शपथ दिलाई। शपथ के दौरान सभी ने राष्ट्र की आंतरिक सुरक्षा को मजबूत करने और देशवासियों के बीच आपसी सौहार्द और भाईचारा बनाए रखने का संकल्प दोहराया।
कलेक्ट्रेट सभागार के कार्यक्रम के पश्चात, जिलाधिकारी द्वारा पक्का तालाब चौराहा पहुंचकर सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और सरदार पटेल के आदर्शों पर चलने का आह्वान करते हुए उनके बताए मार्ग पर निरंतर आगे बढ़ने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम के दौरान अपर जिलाधिकारी बिपिन कुमार, अपर जिलाधिकारी न्यायिक मनोज प्रकाश, सिटी मजिस्ट्रेट राजेन्द्र बहादुर, उपजिलाधिकारी न्यायिक श्वेता मिश्रा, उप जिलाधिकारी न्यायिक राकेश सहित कलेक्टेड के कर्मचारीगण उपस्थित रहे, जिन्होंने राष्ट्रीय एकता के इस पावन पर्व पर बढ़-चढ़कर अपनी सहभागिता निभाई।



