औरैयाउत्तर प्रदेशयात्रा

सरदार पटेल की जयंती पर औरैया पुलिस ने ली राष्ट्रीय एकता की शपथ

सरदार पटेल की जयंती पर औरैया पुलिस ने ली राष्ट्रीय एकता की शपथ

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान औरैया उत्तर प्रदेश 

औरैया। भारत की एकता एवं अखंडता के शिल्पकार और भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर शनिवार, 31 अक्टूबर 2026 को राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया।

 

समारोह में पुलिस अधीक्षक औरैया ने उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं सुरक्षा बनाए रखने तथा देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने में अपना योगदान देने की शपथ दिलाई।

 

इस दौरान पुलिसकर्मियों ने राष्ट्र की एकता एवं अखंडता को अक्षुण्ण बनाए रखने तथा देश की सुरक्षा और संप्रभुता के प्रति सदैव निष्ठावान रहने का संकल्प लिया।

 

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल का दृढ़ संकल्प, अदम्य इच्छाशक्ति और राष्ट्र के प्रति अटूट समर्पण सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके आदर्शों से प्रेरणा लेते हुए औरैया पुलिस राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं सुरक्षा के प्रति सदैव प्रतिबद्ध है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button