प्रशासनइटावाउत्तर प्रदेश

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में 50 लाख रुपये एवं उससे अधिक लागत की निर्माणाधीन परियोजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित, निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में 50 लाख रुपये एवं उससे अधिक लागत की निर्माणाधीन परियोजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित, निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

रिपोर्ट :विशाल समाचार 

स्थान :इटावा उत्तर प्रदेश 

इटावा-जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में 50 लाख रुपये एवं उससे अधिक लागत की निर्माणाधीन परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद में विभिन्न कार्यदायी संस्थाओं द्वारा कराए जा रहे निर्माण कार्यों की अद्यतन प्रगति की बिंदुवार समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्थाओं को निर्देशित किया कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराए जाएं। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की नियमित जांच कराई जाए तथा कार्यों में तेजी लाते हुए समयबद्ध ढंग से पूर्ण किया जाए।

बैठक में जिला कारागार इटावा में टाइप-2 के 18 आवासों एवं टाइप-4 आवासों के निर्माण कार्य तथा 16 डायमेट्री का निर्माण, बोरिंग एवं पंप रूम के निर्माण की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की नियमित जांच कराने तथा कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।

अर्बन डेवलपमेंट सैफई की समीक्षा की गई, 50 बेडेड क्रिटिकल केयर ब्लॉक के निर्माण, ओपीडी भवन के बाहर भूतल से पंचम तल तक रैम्प निर्माण तथा 300 बेडेड ऑब्स एवं गायनी भवन के निर्माण कार्य की प्रगति जानी। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि ओपीडी भवन में रैम्प निर्माण का कार्य दीपावली तक प्रारंभ करा दिया जाए। जिन कार्यों की औपचारिकताएं पूर्ण हो चुकी हैं, उन्हें तत्काल प्रारंभ कराया जाए। उन्होंने 240 छात्रों के मेजर ध्यानचंद छात्रावास निर्माण कार्य की भी समीक्षा की तथा ईंट टेस्टिंग कराने के निर्देश दिए।

साइबर क्राइम के प्रशासनिक भवन के निर्माण कार्य की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने इसे जनवरी माह तक अनिवार्य रूप से पूर्ण कराने के निर्देश दिए। जिला संयुक्त चिकित्सालय इटावा में अग्निशमन व्यवस्था से संबंधित कार्य को भी शीघ्र पूर्ण कराने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि शासन द्वारा अग्निशमन सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष जोर दिया जा रहा है, इसलिए इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।

इसके साथ ही ग्राम रमायन स्थित प्राचीन शिव मंदिर के पर्यटन विकास कार्य, सुमेर किला क्षेत्र में ईको टूरिज्म विकास कार्य, अग्निशमन केंद्र इटावा में आवासीय एवं अनावासीय भवनों के निर्माण तथा जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय भवन के निर्माण कार्य की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को सभी कार्यों में तेजी लाकर निर्धारित समयसीमा में पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

शिक्षा एवं अन्य विभागों की परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री कंपोजिट विद्यालय मामन एवं हिम्मतपुर विद्यालय के निर्माण कार्यों की प्रगति जानी। उन्होंने विद्यालयों तक पहुंच मार्ग का निर्माण अत्यंत आवश्यक बताते हुए इसे शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उत्सव भवन, नगर पालिका परिषद इटावा के निर्माण कार्य में भी तेजी लाने को कहा। राजकीय महिला महाविद्यालय के निर्माण कार्य की फिनिशिंग पर असंतोष व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी ने गुणवत्ता में सुधार करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि निर्माण कार्य में खराब ईंटों का प्रयोग किसी भी स्थिति में न किया जाए तथा ईंटों एवं अन्य निर्माण सामग्री की गुणवत्ता की जांच अवश्य कराई जाए।

जिलाधिकारी ने कहा कि सभी कार्यदायी संस्थाएं निर्माण कार्यों में गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं समयबद्धता का विशेष ध्यान रखें। निर्माण कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग की जाए तथा जहां भी कोई समस्या या बाधा आ रही है, उसका तत्काल समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि जनपद में संचालित सभी विकास परियोजनाओं को निर्धारित समय में पूर्ण कराकर उनका लाभ आमजन को उपलब्ध कराया जा सके।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी संजय कुमार सिंह, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी रमेश चन्द्र, लोक निर्माण विभाग, सिंचाई विभाग सहित विभिन्न कार्यदायी संस्थाओं एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button