
सीतामढ़ी के सभी थानों में महिला हेल्प डेस्क सक्रिय, महिला फरियादियों की शिकायतों पर हो रही त्वरित कार्रवाई
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान सीतामढ़ी बिहार
सीतामढ़ी। पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार जिले के सभी थानों में स्थापित महिला हेल्प डेस्क के माध्यम से महिला फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता एवं गोपनीयता के साथ सुना जा रहा है।
महिला हेल्प डेस्क पर पहुंचने वाली महिलाओं की शिकायतों और आवेदनों को प्राथमिकता के आधार पर सुना जा रहा है। साथ ही, महिला हेल्प डेस्क की प्रभारी द्वारा प्राप्त प्रत्येक आवेदन पर त्वरित एवं न्यायोचित कार्रवाई सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है।
पुलिस प्रशासन का उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना, उनकी समस्याओं का संवेदनशीलता से समाधान करना तथा उन्हें न्याय दिलाने में आवश्यक सहयोग प्रदान करना है।
महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के प्रति सीतामढ़ी पुलिस की यह पहल महत्वपूर्ण है।



