
उप मुख्यमंत्री ने विंध्य क्षेत्र में सड़क एवं अधोसंरचना कार्यों को प्राथमिकता से पूर्ण करने के दिए निर्देश
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान रीवा मध्य प्रदेश
रीवा . उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने एमपीआरडीसी एवं एनएचएआई के अधिकारियों को विंध्य क्षेत्र में जनसुविधा को ध्यान में रखते हुए सड़क एवं अधोसंरचना संबंधी कार्यों को प्राथमिकता से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आमजन की सुविधा और आवागमन को सुगम बनाने के लिए आवश्यक कार्यों में अनावश्यक विलंब नहीं होना चाहिए।
उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने रीवा के अगडाल में सर्विस रोड के टेंडर की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही, सीधी–सिंगरौली मार्ग पर रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) का निर्माण कार्य प्रारंभ की कार्यवाही प्राथमिकता से सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय से आवश्यक प्रक्रियाएं शीघ्र पूरी करने पर जोर दिया, ताकि इन कार्यों को समयबद्ध ढंग से आगे बढ़ाया जा सके। एनएचएआई के क्षेत्रीय अधिकारी श्री योत्कर और मुख्य अभियंता श्री राकेश जैन उपस्थित थे।


