प्रशासनमध्य प्रदेशरीवा

राष्ट्रीय एकता दिवस पर मऊगंज में आयोजित हुई रन फॉर यूनिटी

राष्ट्रीय एकता दिवस पर मऊगंज में आयोजित हुई रन फॉर यूनिटी

कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने दिखाई हरी झंडी,

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान मऊगंज मध्यप्रदेश 

  मऊगंज : लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय एकता दिवस जिलेभर में उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर जिला मुख्यालय मऊगंज में जिला प्रशासन, पुलिस विभाग एवं खेल और युवा कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, अखंडता और आपसी सद्भाव का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ कलेक्ट्रेट परिसर में हुआ। कलेक्टर राजेश कुमार ओगरे ने उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों, पुलिस जवानों, जनप्रतिनिधियों एवं विद्यार्थियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने की शपथ दिलाई तथा पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई एवं नगर परिषद अध्यक्ष मऊगंज बृजवासी पटेल के साथ हरी झंडी दिखाकर रन फॉर यूनिटी को रवाना किया।

दौड़ कलेक्ट्रेट परिसर से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शासकीय शहीद केदारनाथ महाविद्यालय में संपन्न हुई। इसमें कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक सहित अधिकारियों, कर्मचारियों, पुलिस बल, जनप्रतिनिधियों, खिलाड़ियों, एनसीसी कैडेट्स, स्काउट-गाइड, छात्र-छात्राओं एवं आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

 

राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर जिले के सभी शासकीय कार्यालयों, विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में भी एकता की शपथ दिलाई गई। साथ ही ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ एवं ‘राष्ट्रीय एकता में युवाओं की भूमिका’ विषय पर निबंध, भाषण, पोस्टर, स्लोगन एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इस दौरान सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन, व्यक्तित्व एवं देश की रियासतों के एकीकरण में उनके ऐतिहासिक योगदान पर प्रकाश डाला गया। आयोजन के माध्यम से नागरिकों को राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा के प्रति सजग रहने तथा राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत बनाने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर पीके पांडेय, एसडीएम मऊगंज रश्मि चतुर्वेदी, डिप्टी कलेक्टर अजीत मिश्र सहित बड़ी संख्या में आमजन और विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button