
सांसद होंगे स्थापना दिवस समारोह के मुख्य अतिथि
जिला स्तरीय प्रदेश स्थापना दिवस समारोह कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित होगा
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान मऊगंज मध्यप्रदेश
मऊगंज . मध्यप्रदेश राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर एक नवंबर को जिला स्तरीय समारोह का आयोजन कलेक्ट्रेट परिसर मऊगंज में किया जाएगा। समारोह प्रातः 10 बजे से प्रारंभ होगा। कार्यक्रम में रीवा लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री जनार्दन मिश्रा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। समारोह में देवतालाब विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री गिरीश गौतम तथा मऊगंज विधायक श्री प्रदीप पटेल की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित इस जिला स्तरीय समारोह में प्रदेश की स्थापना, विकास यात्रा और गौरवशाली उपलब्धियों को रेखांकित किया जाएगा। जिला प्रशासन द्वारा समारोह की तैयारियां की जा रही हैं। जिला प्रशासन ने नागरिकों से समारोह में सहभागिता करने की अपील की है।


