हादसा

सीतामढ़ी: NH किनारे जिंदगी और मौत से जूझ रही थी युवती, खाकी की तत्परता से बची जान

सीतामढ़ी: NH किनारे जिंदगी और मौत से जूझ रही थी युवती, खाकी की तत्परता से बची जान

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान सीतामढ़ी बिहार 

 

सीतामढ़ी शहर के काटा चौक स्थित नेशनल हाईवे एनएच के किनारे एक युवती के बेहोश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तत्परता दिखाते हुए युवती को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है।

युवती की पहचान गढ़ा थाना क्षेत्र के रहने वाले कृष्ण नंदन चौधरी की पुत्री प्रीति कुमारी के रूप में हुई है।

डुमरा रोड स्थित एक मॉल में करती है काम

मिली जानकारी के अनुसार, प्रीति कुमारी डुमरा रोड स्थित एक मॉल में काम करती है और वर्तमान में डुमरा कैशपुरी में डेरा किराये के मकान लेकर रहती है।

घटना की सूचना मिलने के बाद नगर थानाध्यक्ष अशोक कुमार और भासर पिकेट प्रभारी रविकांत ओर एस आई अजीत कुमार तुरंत दल-बल के साथ सदर अस्पताल पहुंचे और मामले की छानबीन में जुट गए।

मोबाइल कॉल से हुई पहचान और भाई से हुई बात

घटना के दौरान जब युवती के पास रखे मोबाइल फोन पर कॉल आया, तो पुलिस ने तुरंत फोन रिसीव किया। कॉल के जरिए ही उसकी सही पहचान हो सकी। इसके बाद पुलिस ने परिजनों को सूचना दी और युवती की उसके भाई से फोन पर बात कराई गई।

फिलहाल पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि युवती एनएच किनारे बेहोश अवस्था में कैसे पहुंची और इसके पीछे क्या वजह है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की गहराई से जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button