
प्राचार्य विठ्ठल गायकवाड को ‘शिक्षक गौरव पुरस्कार’ से किया सम्मानित
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान पुणे महाराष्ट्र
पुणे : ढोले पाटील जूनियर कॉलेज ऑफ आर्ट्स, कॉमर्स एंड साइंस के प्राचार्य विठ्ठल गायकवाड को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए डॉ. पी. ए. इनामदार विश्वविद्यालय की ओर से ‘शिक्षक गौरव पुरस्कार’ प्रदान कर सम्मानित किया गया।
पुरस्कार वितरण समारोह में महाराष्ट्र राज्य के शिक्षा आयुक्त सचिंद्र प्रताप सिंह, विश्वविद्यालय की कुलाधिपति आबेदा इनामदार और कुलपति डॉ. सुनील कुमार की उपस्थिति में प्राचार्य विठ्ठल गायकवाड को यह सम्मान प्रदान किया गया।
प्राचार्य विठ्ठल गायकवाड ने शैक्षणिक गुणवत्ता बढ़ाने, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास तथा विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों को प्रभावी ढंग से लागू करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उनके इसी उल्लेखनीय कार्य को देखते हुए उन्हें इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
उनकी इस उपलब्धि से ढोले पाटील जूनियर कॉलेज के शैक्षणिक योगदान को विशेष पहचान मिली है।
इस सम्मान पर ढोले पाटील एजुकेशन सोसायटी के चेयरमैन सागर ढोले पाटील ने प्राचार्य विठ्ठल गायकवाड को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य एवं आगामी शैक्षणिक कार्यों के लिए शुभकामनाएं दीं।
