
22.5 लीटर नेपाली शराब के साथ युवक गिरफ्तार
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान सीतामढ़ी बिहार
सीतामढ़ी। एसएसबी और कन्हौली थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने वाहन जांच के दौरान एक मोटरसाइकिल से 22.500 लीटर नेपाली सौंफी शराब बरामद कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान कामरे आलम, निवासी ग्राम मिर्जादपुर, थाना सहियारा, जिला सीतामढ़ी के रूप में हुई है। पुलिस ने मोटरसाइकिल और बरामद शराब को जब्त कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।



