प्रशासनमध्य प्रदेशरीवा

राजस्व प्रकरणों के निराकरण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं – कलेक्टर

राजस्व प्रकरणों के निराकरण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं – कलेक्टर

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान मऊगंज मध्यप्रदेश 

  मऊगंज :कलेक्टर राजेश कुमार ओगरे की अध्यक्षता में आयोजित राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक में राजस्व प्रकरणों के निराकरण, फार्मर रजिस्ट्री, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, किसान पंजीयन, राजस्व अभिलेखों की दुरुस्ती तथा विभिन्न शासकीय योजनाओं से जुड़े लंबित मामलों की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि नामांतरण, बंटवारा एवं सीमांकन के लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता से निराकरण करें। राजस्व न्यायालयों में पुराने एवं पेशी से संबंधित मामलों की नियमित समीक्षा कर उनके निराकरण में तेजी लाएं, ताकि आम नागरिकों को समय पर राहत मिल सके।

कलेक्टर ने स्वामित्व योजना के तहत रजिस्ट्री कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई ने कलेक्ट्रेट में आयोजित संयुक्त बैठक में राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों को आपसी समन्वय से कार्य करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि भूमि विवाद सहित अन्य संवेदनशील मामलों में दोनों विभागों के अधिकारी आपसी तालमेल बनाकर त्वरित कार्रवाई करें, जिससे समस्याओं का समय पर निराकरण हो सके। बैठक में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान-2026, टीएल, जनसुनवाई, सीएम हेल्पलाइन, मुख्यमंत्री कार्यालय से प्राप्त शिकायतों, न्यायालयीन प्रकरणों एवं राजस्व वसूली की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर ने सभी संबंधित अधिकारियों को लंबित शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने तथा शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन में गंभीरता बरतने के निर्देश दिए। बैठक में अपर कलेक्टर पी.के. पांडेय, एसडीएम हनुमना राजेश मेहता, एसडीएम मऊगंज रश्मि चतुर्वेदी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शशिकांत सरयाम,समस्त एसडीएम, तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button