प्रशासनमध्य प्रदेशरीवा

अवैध एवं कच्ची शराब के निर्माण और बिक्री की ग्रामीण स्तर पर होगी निगरानी 

अवैध एवं कच्ची शराब के निर्माण और बिक्री की ग्रामीण स्तर पर होगी निगरानी 

कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए निर्देश 

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान रीवा मध्य प्रदेश 

  रीवा . कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने जिले की सीमा में अवैध एवं कच्ची मदिरा के निर्माण, संग्रहण, परिवहन और बिक्री पर प्रभावी रोकथाम और नियंत्रण के संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने कहा है कि ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध एवं कच्ची शराब के व्यापार में जुड़े व्यक्तियों एवं गतिविधियों से कानून व्यवस्था, लोक स्वास्थ्य और सामाजिक वातावरण पर विपरीत प्रभाव पड़ता है, साथ ही अवैध शराब के सेवन से जनहानि जैसी गंभीर घटनाएं भी घटित होने की आशंका रहती है। कलेक्टर ने जिला पंचायत सीईओ तथा सभी अनुभागों के एसडीएम को निर्देश दिए हैं कि अवैध एवं कच्ची मदिरा के निर्माण, संग्रहण, परिवहन और बिक्री पर प्रभावी रोकथाम और नियंत्रण के लिए ग्रामीण स्तर पर निगरानी सुनिश्चित करें। जिले की सभी ग्राम पंचायतों में अवैध शराब से जुड़ी गतिविधियों पर अंकुश लगाएं। जिले की सीमा क्षेत्र में आने वाली सभी ग्राम पंचायतों के कोटवारों को निर्देशित करें कि पंचायत में अवैध शराब से जुड़ी गतिविधि तथा इसमें संलिप्त व्यक्तियों की सूचना तत्काल आबकारी अधिकारियों को दें, ताकि इसके विरूद्ध नियामनुसार एवं आवश्यक कार्यवाही की जा सके। कलेक्टर ने ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध शराब की गतिविधि की सूचना सहायक जिला आबकारी अधिकारी तथा प्रभारी उड़नदस्ता अजय श्रीवास्तव मो.नं. 8319686700, आबकारी उप निरीक्षक मो. न. 7999750781 तथा आबकारी उप‍ निरीक्षक मो. न. 7007525700 को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button