प्रशासनमध्य प्रदेशरीवा

उचित मूल्य दुकानों के संचालन के लिए पात्र संस्थाओं से आवेदन आमंत्रित

उचित मूल्य दुकानों के संचालन के लिए पात्र संस्थाओं से आवेदन आमंत्रित

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान रीवा मध्य प्रदेश 

  रीवा . विकासखण्ड सिरमौर अन्तर्गत 19 ग्राम पंचायत तथा एक नगर परिषद क्षेत्र में उचित मूल्य दुकान संचालन के लिए 12 नवम्बर को शाम 5 बजे तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इस संबंध में एसडीएम सिरमौर ने बताया कि सार्वजनिक विरण प्रणाली आदेश के तहत पात्र संस्थाओं को उचित मूल्य दुकान आवंटन का प्रावधान है। विभिन्न ग्राम पंचायतों में उचित मूल्य दुकानों के संचालन में असमर्थता, त्यागपत्र, अनियमितता तथा कुछ दुकानों में आठ सौ से अधिक राशन कार्डधारी परिवार होने के कारण अतिरिक्त उचित मूल्य दुकानें खोलने की आवश्यकता है। इनमें 19 उचित मूल्य की दुकानें ग्राम पंचायत क्षेत्रों में तथा एक दुकान नगर परिषद सिरमौर क्षेत्र में संचालित करने के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। एसडीएम ने बताया कि उचित मूल्य दुकान संचालन के लिए जिन पंचायत क्षेत्रों में आवेदन आमंत्रित किए गए हैं उनमें बेलवा सुरसरी सिंह, महरी, पल्हान, मटीमा, पाली, तिलखन, रिमारी, सदहना, शाहपुर (सिरमौर), बीड़ा तथा बदरांव तिवरियान शामिल हैं। आठ ग्राम पंचायतों तथा एक नगर परिषद क्षेत्र में आठ सौ से अधिक राशन र्काडधारी परिवार होने के कारण नवीन उचित मूल्य दुकानों का संचालन किया जाएगा। इनमें पड़री, उमरी, तिलखन, बरौं, बीरखाम, चचाई, बीड़ा, बधरा तथा नगर परिषद सिरमौर शामिल हैं। दुकानों के संचालन के लिए उपभोक्ता, विपणन, उत्पादक, संसाधन तथा बहुप्रयोजन सोसायटी एवं महिला स्व-सहायता समूह और संयुक्त वन प्रबंधन समिति से विभागीय पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। ऑनलाइन आवेदन नि:शुल्क है। आवेदन के साथ आवश्यकत दस्तावेज पोर्टल पर अपलोड करना आवश्यक है। ऑनलाइन आवेदन के बाद उसकी प्रति और सभी संलग्न दस्तावेज एसडीएम कार्यालय सिरमौर में 12 नवम्बर को शाम 5 बजे तक भौतिक रूप से प्रस्तुत करना होगा। इस संबंध में अधिक जानकारी एसडीएम सिरमौर कार्यालय से प्राप्त की जा सकेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button