प्रशासनमध्य प्रदेशरीवा

स्वामित्व योजना से ग्रामीणों को मिल रहा संपत्ति का वैधानिक अधिकार- विधायक श्री प्रदीप पटेल

स्वामित्व योजना से ग्रामीणों को मिल रहा संपत्ति का वैधानिक अधिकार- विधायक श्री प्रदीप पटेल

भूमि संबंधी विवादों का आपसी सहमति से करें समाधान

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान मऊगंज मध्यप्रदेश 

 मऊगंज. विधायक मऊगंज श्री प्रदीप पटेल ने कहा कि स्वामित्व योजना ग्रामीण परिवारों को उनकी आबादी भूमि और आवासीय संपत्ति का वैधानिक अधिकार प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। इस योजना के माध्यम से ग्रामीणों को उनकी संपत्ति के पंजीकृत दस्तावेज उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इससे न केवल उनका संपत्ति संबंधी अधिकार मजबूत होगा, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए भी यह दस्तावेज महत्वपूर्ण आधार बनेगा। ग्रामीण अपनी संपत्ति का उपयोग बैंक ऋण सहित अन्य आर्थिक एवं वैधानिक कार्यों के लिए कर सकेंगे। विधायक श्री पटेल ने यह बात धनतेरस के अवसर पर जिले के ग्राम फुलझरिया में स्वामित्व योजना के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में कही। इस अवसर पर हितग्राहियों को आबादी भूमि के स्वामित्व संबंधी पंजीकृत दस्तावेज प्रदान किए गए। उन्होंने ने कहा कि पहले ग्रामीण क्षेत्रों में आबादी भूमि पर वर्षों से निवास करने वाले अनेक परिवारों के पास अपनी संपत्ति का पुख्ता वैधानिक दस्तावेज नहीं होता था। अब स्वामित्व योजना के माध्यम से उन्हें अपनी भूमि और मकान के स्वामित्व का दस्तावेज प्राप्त हो रहा है।ग्राम फुलझरिया के 29 हितग्राहियो को निशुल्क पक्की रजिस्ट्री के रिकार्ड उपलब्ध कराए जा रहे है। इस अवसर पर एसडीएम हनुमना राजेश मेहता, तहसीलदार शिवम् गौतम सहित ग्रामीण जन तथा हितग्राही उपस्थित र

हे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button