प्रशासनमध्य प्रदेशरीवा

धनतेरस पर ग्रामीण क्षेत्र में कच्चे पटटे धारको को मिले पक्की रजिस्ट्री के दस्तावेज-विधायक श्री गौतम

धनतेरस पर ग्रामीण क्षेत्र में कच्चे पटटे धारको को मिले पक्की रजिस्ट्री के दस्तावेज-विधायक श्री गौतम

मुख्यमंत्री स्वमित्व योजना के तहत दिए गए दस्तावेज

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान मऊगंज मध्यप्रदेश 

 मऊगंज .धनतेरस का दिन ग्रामीण क्षेत्र के ऐसे कच्चे पटटा धारकों के लिए वरदान बन कर आया जिनके पास अपने स्वामित्व के भूमि व आवास के पक्की रजिस्ट्री के दस्तावेज नही थे, आज मुख्यमंत्री स्वमित्व योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्र में निवास करने वाले कच्चे पटटा धारको को पक्की रजिस्ट्री व दस्तावेज उपलब्ध कराए गए ।

मऊगंज से अंतर्गत ग्राम पंचायत लौर कला में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं देवतालाब विधायक श्री गिरीश गौतम ने धनतेरस की शुभकामनाएं देते हुए हितग्राहियों को शासन व्दारा दिए गए सौगात के लिए बधाई दी। उन्होनें कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की दूरगामी सोच का परिणाम है जिसके तहत भू अधिकार धारकों को सत्यापित पक्की रजिस्ट्री प्राप्त हो रही है और आज हम इस अवसर के साक्षी बन रहे है। उन्होने कहा कि पात्र हितग्राहियों को शासन द्वारा निशुल्क रजिस्ट्री कराकर दस्तावेज सौपे जा रहे है। अब उन्हे उनकी जमीन का पूर्ण अधिकार मिल गया है। इस योजना से जनता व सरकार के बीच विश्वास और प्रगाढ़ हुआ है। उन्होने ग्रामवासियों से शासन की योजनाओ का अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील की।

इस अवसर पर कलेक्टर राजेश कुमार ओगरे ने कहा कि शासन की इस महत्वपूर्ण योजना से काबिज पटटा धारको को निशुल्क रजिस्ट्री उपलब्ध कराई जा रही है। हितग्राहियों को रजिस्ट्री की प्रक्रिया कराने से मुक्ति मिली है। सचिव व पटवारी गांव में घर घर जाकर भूमि स्वामियों के केवाईसी व अन्य प्रक्रियाओ की पूर्ति कर रहे है। तदुपरांत हितग्राहियों को निशुल्क रजिस्ट्री दी जा रही है। कलेक्टर ने बताया कि आगामी 15 नवंबर तक जिले के सभी पात्र हितग्राहियो को निशुल्क रजिस्ट्री उपलब्ध करा दी जाएगी। इसी प्रकार नईगढ़ी तहसील के ग्राम पंचायत डिहिया पड़ांन में आयोजित कार्यक्रम में डिहिया पड़ांन ग्राम पंचायत क्षेत्र के पात्र हितग्राहियो को निशुल्क रजिस्ट्री का रिकार्ड वितरित किया गया। तहसीलदार सुनील द्विवेदी ने बताया कि हितग्राहियो को उनकी भूमि व आवास का वैधानिक अधिकार प्राप्त हो रहा है। ग्राम पंचायत लौर कला के 53 एवं ग्राम पंचायत डिहिया पड़ांन के 11 हितग्राहियो को निशुल्क पक्की रजिस्ट्री के रिकार्ड उपलब्ध कराए जा रहे है। कार्यक्रम मे उपस्थित रामभजन, राजबहोर, राजेश, रामदेव सहित अन्य हितग्राहियों को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अब हम अपनी भूमि व आवास के पूर्ण अधिकारी बन गये है। वास्तव मे आज हमें धनतेरस के दिन सरकार द्वारा बहुत बडी सौगात दी गई हैं । इस अवसर पर अपर कलेक्टर पीके पांडेय, एसडीएम मऊगंज रश्मि चतुर्वेदी, डिप्टी कलेक्टर अजीत मिश्र सहित ग्रामीण जन तथा हितग्राही उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button