
चार आवेदकों को मिली अनुकंपा नियुक्ति, कलेक्टर ने सौंपे नियुक्ति आदेश
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान मऊगंज मध्यप्रदेश
मऊगंज : कलेक्टर राजेश कुमार ओगरे ने लंबित अनुकंपा नियुक्ति के प्रकरणों में पात्र पाए गए चार आवेदकों को पटवारी ,सहायक ग्रेड-3 एवं भृत्य के रिक्त पदों पर अनुकंपा नियुक्ति के आदेश सौंपे। नियुक्ति प्राप्त करने वालों में गढ़िया टोला कोठी नाका सतना की श्रीमती कीर्ति गर्ग पति स्व. श्री सुनील कुमार गर्ग,को पटवारी के पद में , ग्राम करह, पोस्ट पहाड़ी को निवासी श्री पुरुषोत्तम धर द्विवेदी, पिता स्व. श्री बनमाली धर द्विवेदी को सहायक ग्रेड-3 के पद पर, ग्राम रकरी, पोस्ट बरहटा, जिला मऊगंज निवासी श्रीमती देवांशी शुक्ला, पति स्व. श्री वेदांत दर्शन शुक्ला को सहायक ग्रेड-3 के पद पर तथा गोविंदगढ़ वार्ड नं. 13 जिला रीवा निवासी श्रीमती वंदना कुशवाहा पति स्वर्गीय श्री श्याम कुमार कुशवाहा को भृत्य के पर पदस्थ किया गया है। उल्लेखनीय है कि राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी अनुकंपा नियुक्ति संबंधी प्रावधानों के तहत अन्य विभागों से प्राप्त अनुकंपा नियुक्ति के प्रकरणों में जिले की राजस्व स्थापना अंतर्गत रिक्त पदों की उपलब्धता के आधार पर कार्रवाई की गई। इसी क्रम में लंबित अन्य विभागों से प्राप्त अनुकंपा नियुक्ति के प्रकरणों का जिला स्तरीय छानबीन समिति द्वारा परीक्षण किया गया। परीक्षण के उपरांत मध्यप्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग की कंडिका 7.2 में दिए गए निर्देशों के अनुसार तथा जिला स्तरीय छानबीन समिति की अनुशंसा के आधार पर चार आवेदकों को रिक्त पदों पर अनुकंपा नियुक्ति के लिए पात्र पाया गया। इसके बाद कलेक्टर राजेश कुमार ओगरे और अपर कलेक्टर पीके पांडेय द्वारा उन्हें नियुक्ति आदेश प्रदान किए गए।

